• August 14, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले में होने वाले कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत तीन लखपति दीदी व पांच 5 ड्रोन दीदियों को दिल्ली आमंत्रित किया गया। बुधवार को एक टॉक शो में पहुंची दीदियों ने अपनी सफलता की कहानी बयां की। 


ड्रोन दीदी सुनीता वर्मा ने बताया कि वह  2013 में ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। 2023 में उन्हें ड्रोन दीदी के रूप में चुनते हुए उन्हे इफ्को द्वारा संबन्धित प्रशिक्षण भी दिया गया। ड्रोन के माध्यम से दीदी द्वारा 350 एकड़ भूमि पर नैनो यूरिया व कीटनाशक का छिड़काव किया गया। जिससे उन्हे 40 हजार रुपये की आमदनी हुई है। इनके प्रयास से गाँव -क्षेत्र के कई किसानों को ड्रोन के माध्यम से छिड़काव कराने हेतु प्रेरित किया गया है। परिणाम स्वरुप कई किसान इनसे जुड़े हुए है। इस कार्य के साथ ही साथ दीदी के समूह के माध्यम से ही आजीविका के क्षेत्र में इको फ्रेंडली उत्पाद जैसे हर्बल गुलाल, पंचगव्य के दिये, हवन सामग्री, धार्मिक प्रतीक चिन्ह, आदि तैयार करती हैै। लखपति दीदी सीमा देवी ने बताया कि वह 2018 मे स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। अब तक समूह से जुड़कर उन्होंने दोना पत्तल की मशीनें खरीदी और आमदनी बढ़ाते हुए लखपति दीदी बन गयीं।साथ ही साथ अन्य महिलाओं को भी दोना पत्तल कार्य से  इनके द्वारा जोड़ा गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने से दीदियों में उर्जा का संचार होगा। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि सीतापुर की ड्रोन दीदी सुनीता वर्मा  एवं वाराणसी की लखपति दीदी सीमा देवी ने अपने निरंतर प्रयास एवं लगन से आज एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *