राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे पर ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। यह कार्यक्रम अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज के जीवन और उनके योगदान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महाराज ने समाज को धर्म और संस्कृति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को सशक्त बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अयोध्या के विकास और इसके धार्मिक महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरकार अयोध्या को एक विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में अयोध्या के विकास और वहां की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के प्रयासों की सराहना भी की।