राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ : में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 लखनऊ एवं थाना निगोहां पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मगटहिया तथा दयालपुर अंतर्गत थाना निगोहां में दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए
























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































