• August 10, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारों ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। 


ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1504 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिनमें 4381 प्रकरणांे का निस्तारण कर दिया गयज्ञं इन ग्राम चौपालों मे 4146 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 7513 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे। इन चौपालों में 88 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 2023 से अब तक लगभग 92 हजार  ग्राम चौपालों  का आयोजन किया जा चुका है। जिनमें 66 लाख से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। इन चौपालों में करीब 3लाख 80 हजार से अधिक समस्याओं का निस्तारण किया गया। इसके अलावा इन चौपालों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *