मुकेश अंबानी, रिलायंस RCPL, गुडनेस ग्रुप ग्लोबल, ऑस्ट्रेलिया कंपनी अधिग्रहण, नेक्सबा ड्रिंक, PACE हाइड्रेशन ड्रिंक, FMCG न्यूज,Mukesh Ambani, Reliance Consumer Products, Goodness Group Global, Australia Beverage Company, Nexba Drink, PACE Hydration, FMCG Deal News,मुकेश अंबानी रिलायंस डील, RCPL ऑस्ट्रेलिया निवेश, Nexba PACE ब्रांड,

मुकेश अंबानी की RCPL ने ऑस्ट्रेलिया की हेल्थ बेवरेज कंपनी गुडनेस ग्रुप ग्लोबल में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदी। जानिए इस डील की पूरी डिटेल।

हाइलाइट्स :

  • RCPL ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनी Goodness Group Global (GGG) में खरीदी मेजॉरिटी हिस्सेदारी
  • Nexba और PACE जैसे हेल्थ बेवरेज ब्रांड रिलायंस पोर्टफोलियो में शामिल
  • पैट कमिंस से जुड़ा PACE हाइड्रेशन ड्रिंक भी डील का हिस्सा
  • रिलायंस का लक्ष्य ग्लोबल FMCG कंपनी बनना
  • भारत सहित कई नए बाजारों में ब्रांड लॉन्च की तैयारी

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने ग्लोबल FMCG सेक्टर में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया की हेल्थ-फोकस्ड बेवरेज कंपनी गुडनेस ग्रुप ग्लोबल (GGG) में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीद ली है।

यह डील न केवल RCPL की ऑस्ट्रेलियाई बाजार में एंट्री को दर्शाती है, बल्कि रिलायंस के ग्लोबल हेल्थ बेवरेज बिज़नेस को भी नई मजबूती देती है।

क्यों खास है यह डील?

इस अधिग्रहण के साथ GGG के प्रमुख ब्रांड अब RCPL के पोर्टफोलियो का हिस्सा बन गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • Nexba – जीरो कैलोरी, प्लांट-बेस्ड हेल्थ ड्रिंक
  • PACE – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस के साथ तैयार हाइड्रेशन ड्रिंक
  • BISON – प्रोटीन-रिच बेवरेज
  • Good Brekkie – हेल्दी लिक्विड ब्रेकफास्ट

RCPL इन ब्रांड्स को भारत समेत एशिया और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है।

RCPL का क्या है प्लान?

RCPL के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा कि यह साझेदारी भारत से एक ग्लोबल FMCG कंपनी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

“यह अधिग्रहण हमारे हेल्थ-बेस्ड बेवरेज पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा और GGG के उत्पादों को कई नए बाजारों तक पहुंचाने में मदद करेगा।”

हालांकि, कंपनी ने इस डील की वित्तीय राशि और हिस्सेदारी प्रतिशत का खुलासा नहीं किया है।

गुडनेस ग्रुप को क्या फायदा?

सिडनी स्थित गुडनेस ग्रुप ग्लोबल के फाउंडर ट्रॉय डगलस ने कहा कि RCPL का विशाल सप्लाई-चेन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कंपनी को तेजी से वैश्विक विस्तार में मदद करेगा।

“RCPL के साथ साझेदारी से हमारा लक्ष्य अगले 5 सालों में 50 पश्चिमी बाजारों तक पहुंचने का है।”

मुकेश अंबानी की यह डील साफ संकेत देती है कि रिलायंस अब सिर्फ भारत नहीं, बल्कि ग्लोबल हेल्थ और FMCG मार्केट पर बड़ी पकड़ बनाने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। Nexba और PACE जैसे ब्रांड्स के जरिए कंपनी हेल्थ-कॉन्शियस कंज्यूमर को टारगेट कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *