
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 9 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 848 अंक गिरकर 79,486 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 280 अंक की गिरावट है, ये 23,992 पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। पावर ग्रिड, टाटा स्टील, ICICI बैंक सहित 12 शेयर्स 2% तक गिरे हैं। जबकि, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर में 4% तक की तेजी है।
हफ्ते के चौथे कारोबार दिन आज यानी गुरुवार (8 मई) को सेंसेक्स 412 अंक गिरकर 80,335 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 141 अंक नीचे 24,274 पर बंद हुआ।
पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई एयरस्ट्राइक के बाद आज 8 मई को पाकिस्तान के शेयर बाजार में 6% से ज्यादा की गिरावट आई है। कराची-100 इंडेक्स 7,241 अंक या 6.58% गिरकर 102,767 के स्तर पर बंद हुआ। गिरावट के कारण दिन में ट्रेडिंग भी रोकनी पड़ी थी। हालांकि, बाद में इसे फिर से चालू किया गया।