
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या : सीडीओ और सीएमओ ने जांची स्वास्थ्य सुविधाएं, मरीजों से की बातचीत अयोध्या के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पूरा बाजार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ओपीडी सेवाओं का जायजा लिया। दवाइयों की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच की। स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। लैबोरेट्री, मरीज वार्ड और जननी सुरक्षा योजना वार्ड की स्थिति देखी। गर्मी से बचाव के लिए कोल्ड रूम की व्यवस्था की समीक्षा की। ब्लड स्टोरेज यूनिट और कोल्ड चेन पॉइंट का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मरीजों से बातचीत कर इलाज और स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर उपस्थिति और बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। सभी मरीजों को समान रूप से दवाएं और इलाज उपलब्ध कराने को कहा। प्रसव सेवाओं, परामर्श और आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।