राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

सुल्तानपुर। वर्ष 2018 में कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में विवादित टिप्पणी करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। जहां पर उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए।


बताते चलें कि कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के दौरान 15 जुलाई 2018 को बंगलुरु में गृह मंत्री के अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी ने एक टिप्पणी की थी। जिस पर सुल्तानपुर में एक स्थानीय भाजपा नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर दिया था। इस मामले में कोर्ट ने 27 नवंबर 2023 को कोर्ट ने राहुल गांधी को तलब किया था। 20 फरवरी 2024 को पहली बार कोर्ट में पेश होकर जमानत कराई थी। शुक्रवार को इस मामले में वे दूसरी बार कोर्ट के सामने पेश हुए। करीब 11 बजे कोर्ट पहुंचे। राहुल गांधी ने 20 मिनट कोर्ट में रहकर अपना बयान दर्ज कराए। बाद में कोर्ट से बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उनको फंसाया जा रहा है। उनको न्यायपालिका पर पूरा भरोसा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *