राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ : इंसान के जीवन में सफलता आकांक्षा से नहीं बल्कि कठिन परिश्रम से मिलती है | सही नियत और आत्मविश्वास से पूर्ण व्यक्तित्व इतिहास लिखने में कोई कसर नहीं छोड़ते | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जन्में इस व्यक्तित्व ने अपने दम पर सभी के दिलों में न केवल जगह बनाया है बल्कि उनका सम्पूर्ण जीवन जनहित के कार्यो में लगा हुआ है | आज भी 16 घंटे से कही अधिक कार्य करतें है | सुबह से ही उनके यहाँ भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग जाता | लोग अपनी समस्या लेकर बुझे हुए मन से जरुर आतें है पर यहाँ से वापस जातें समय उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और आँखों में चमक यह स्वयं में बयां कर देती है की जिस उम्मीद से आये थे उससे कही अधिक उन्हें सहयोग प्राप्त हुआ है | शिक्षा के क्षेत्र में जहाँ आपने अपनी प्रतिबद्धता और उपलब्धियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया है वही हजारों लोगों को रोजगार दिला कर अपनी सामाजिक अहमियत औरों से श्रेष्ठ कर लिया है | आपकी प्राथमिकता शिक्षा, संस्कार और रोजगार है जिससे अनेकों लोगों के घरों में उजाला हो रहा है | आप एक साधारण व्यक्ति की तरह जीवन में अनेकों चुनौतियों से लड़तें हुए महानता की तरफ तेजी से बढ़ रहें है |
राजनीतिक रूप में भी आप उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के वर्ष 2022 से विधान परिषद सदस्य है और रजनीति में भी अपना सम्पूर्ण योगदान दे रहें है | आप एस.आर. ग्रुप के संस्थापक श्री पवन सिंह चौहान है | सफलता के इस मुकाम तक पहुचने से पहले चाय बेचना या जनरल स्टोर को चलाने से लेकर आज बड़ी हस्ती के रूप में पहचान बनाने के पीछे का कारण पर आपका सिर्फ इतना कहना होता है की “मजबूत इच्छा शक्ति के साथ ईमानदारी से प्रत्येक कार्य करना जरुरी है, भले ही कार्य छोटा हो या बड़ा, आपको सफलता अवश्य दिलाएगा” | आध्यात्म में दिलचस्पी रखने के साथ अनेकों किताबों का अध्ययन करके अपने व्यक्तित्व का विकास करके भीड़ से न केवल अलग कर लिया है बल्कि आपके ज्ञान और सहयोग से अनेकों लोग प्रतिदिन लाभान्वित हो रहें है | 59 वर्षीय व्यक्ति का समर्पण और नए व्यवसाय में समय के साथ-साथ प्रवेश करने के पीछे का उद्देश्य जनता की सेवा को प्राथमिकता देना होता है आज स्कूल की शिक्षा के साथ – साथ तकनीकी शिक्षा का भी महत्वपूर्ण माध्यम आपके यहाँ हजारों लोग प्रत्येक वर्ष लाभ प्राप्त कर रहें है |
कार्य के प्रति समर्पण, मेहनत और ईमानदारी का जीवंत प्रतिबिम्ब आप ही है | समाज के प्रत्येक क्षेत्र को वह सहयोग करतें है | सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति हर जगह आसानी से देखी जा सकती है | इनके संस्थान में जरुरतमंदों को प्रत्येक वर्ष करोंड़ों रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जरुरतमंदों को हॉस्टल निःशुल्क देना या ट्रंसपोर्ट में रियायत देना आम बात है | आपका संस्थान न केवल टॉप लिस्ट में विद्यमान है बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नित् नए तकनीक और आवश्यकताओं को अपना रहा है | व्यक्ति का व्यक्तित्व एक ऐसा आइना होता है जिसे देखकर कोई भी व्यक्ति का मूल्यांकन आसानी से कर सकता है श्री पवन सिंह चौहान के बारें में यह आसानी से कहा जा सकता है की उनका सरल, समझदार और प्रभावशाली व्यक्तित्व पहली नजर में ही लोगों के ह्रदय में जगह बना लेता है | एस.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, एसआरएम बिज़नस स्कूल, एसआर ग्लोबल स्कूल, एसआर इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट अकादमी और एसआरएम आयुष इंस्टिट्यूट एंड मेडिकल साइंस के माध्यम से प्रदेश की राजधानी में लोगों के जीवन में दिन प्रतिदिन बड़ा बदलाव ला रहें है स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया जा रहा है |
इन्होने अपने संस्थान का उद्देश्य “घर-घर पहुचना है शिक्षा, संस्कार और रोजगार” बना रखा है | शहर में प्रतियोगी संस्थानों की तुलना में न केवल फीस बहुत कम है बल्कि सुविधाएँ बेहतर है | शायद यही वजह है की इनके स्कूल में 75 किलोमीटर दूर से भी बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आतें है | सामाजिक, राजनैतिक, और आम आदमी के जीवन में बदलाव के लिए सम्पूर्ण योगदान देने के साथ – साथ लोगों को मोटीवेट करना और सही रह दिखाने का कार्य लगातार करते रहतें है | अपने संस्थानों के जरियें हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देकर देश की सबसे बड़ी समस्या के समाधान में भी शामिल हुए है | अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद राजधानी के जेल में भी जाकर न केवल कैदियों से मिलतें है बल्कि उन्हें अच्छे कार्य और जीवन को बेहतर करने के लिए बुरे मार्ग को त्याग कर सच्चाई के राह पर आने के लिए प्रेरित करतें रहतें है | ईश्वर पवन सिंह चौहान को स्वस्थ और प्रसन्न रखें जिससे समाज के सभी वर्गो के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकें और यही बदलाव देश के निर्माण और विकसित भारत बनाने में सहभागी होगा |










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































