राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
हरदोर्ई। समाज में जाकर जब किसी गरीब व्यक्ति की सहायता करने का अवसर मिलता है तो उस समय मिलने वाली आत्म संतुष्टिï सबसे बड़ी संतुष्टिï है। अगर प्रभु ने किसी को इस लायक बनाया है कि वह किसी गरीब कमजोर असहाय की मदद कर सकता है तो उसे अवश्य आगे आना चाहिए।
इसी क्रम में जनपद हरदोई की प्रमुख समाज सेविका शालिनी सिंह ने शुक्रवार को अपने हरदोई आवास पर आई गांव बरनई की एक गरीब महिला की मद्द की। महिला की व्यथा सुनकर शालिनी सिंह ने उसे तुरंत दो हजार रुपये की नकद धनराशि उपलब्ध कराई। महिला ने कहा कि यह पैसा वह अपने स्वास्थ्य पर खर्च करेगी। इस पर वह महिला ने शालिनी सिंह को आशीर्वाद दिया। आपको बताते चले कि जनपद में समाज सेवा के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाली शालिनी सिंह इस समय अपने ससुराल नई चतरखा में आए दिन इस प्रकार की सेवाएं करती रहती हैं।






















































































































































































































































































































































































































































































































































































