• August 6, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। गर्रा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों को शासन ने राहत दी है। करीब 7625 किसानों को कृषक अनुग्रह सहायता राशि दी गई है। राशि के प्रतीकात्मक चेक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने किसानों को दिए।


तहसील सदर सभागार में चेक वितरण के कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित किसानों से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि शासन से उनको हरसंभव सहायता मिलेगी। बाढ़ के दौरान भी प्रयास रहा है कि प्रभावितों को पूरी मदद मिल सके। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बाढ़ किट मुहैया कराई गई थी। एसडीएम सदर सुशील कुमार ने बताया कि सदर क्षेत्र मे ंकरीब 2044 प्रभावित परिवारों को किट दी गई थी। इस मौके पर प्रभावित 7625 किसानों को चार करोड़ तीन लाख दस हजार रूपये का कृषि अनुदान दिया गया। तहसीलदार सदर सचिंद्र शुक्ला ने बताया कि फिलहाल सभी किसानों को चेक के जरिए यह धनराशि दी जा रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लॉक प्रमुख बावन धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *