Former Municipality President Meenakshi Agarwal reached Maa Vaishno Darbar in Gola and honored the children.
  • September 27, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : पुरानी मिल कॉलोनी स्थित मां वैष्णो देवी दरबार में रविवार को नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने लोकमंगल की कामना करते हुए प्रार्थना की कि किसी के जीवन में कोई कष्ट न आए। दर्शन के उपरांत मीनाक्षी अग्रवाल ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की धरती पर सजे मां वैष्णो दरबार की पहचान अब कई जनपदों तक है। उन्होंने आयोजक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि पूरे मनोयोग से किए गए इस आयोजन ने नगर का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने मां के दरबार में भजन भी प्रस्तुत किया, जिससे भक्तिमय वातावरण गूंज उठा।

आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल सहित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *