एंटरटेनमेंट डेस्क
‘पुष्पा’ फिल्म फेम अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वह जहां भी जाते हैं, फैंस की भीड़ जमा हो जाती है। हाल ही में वह अपनी पत्नी संग एक हैदराबाद के कैफ पहुंचे थे। लेकिन जब वह कैफ से बाहर आए तो फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इस समय पत्नी स्नेहा भी उनके साथ मौजूद थीं। भीड़ में अल्लू अर्जुन और पत्नी स्नेहा बुरी तरह से फंस गए।
वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि अल्लू अर्जुन को देखकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हो गए। वह शख्स अल्लू अर्जुन के करीब जाने की कोशिश करता दिखा। इतनी भीड़ को देखकर स्नेहा काफी घबरा गई। ऐसे में अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी को फैंस से दूर किया और गाड़ी में किसी तरह से बिठाया। यह काम करने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पत्नी को कार में बिठाने के बाद अल्लू अर्जुन ने फैंस के सामने हाथ जोड़कर जाने की अपील की। इस पूरी घटना के दौरान अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी में तैनात लोग कहीं नहीं दिखे। बताते चलें कि की साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ एक मॉल में और सामंथा रुथ के साथ एक इवेंट के दौरान ऐसी घटना हुई। दोनों ही एक्ट्रेस को भीड़ ने घेरा, उनके साथ बदसलूकी करने से भी फैंस बाज नहीं आए।
इन दिनों अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘AA22XA6’ कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन के फैंस काफी उत्साहित हैं।




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































