धुरंधर 2 ट्रेलर रिलीज डेट, Dhurandhar 2 trailer release date, Ranveer Singh Dhurandhar movie news, Dhurandhar The Revenge trailer time, Bollywood upcoming action movie 2026, Dhurandhar 2 release date India, entertainment news India, Bollywood movie trailer news, रणवीर सिंह नई फिल्म 2026, धुरंधर द रिवेंज ट्रेलर,धुरंधर फिल्म पोस्टर, Ranveer Singh Dhurandhar poster, Bollywood action movie trailer, Dhurandhar movie update, Ranveer Singh upcoming film news, Bollywood spy action movie,#Dhurandhar2, #RanveerSingh, #BollywoodNews, #MovieTrailer, #UpcomingMovie, #DhurandharTheRevenge, #EntertainmentNews, #IndianCinema, #BoxOfficeClash, #MovieUpdate,

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा। यह स्पाई-एक्शन फिल्म 19 मार्च को पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हैदराबाद। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म के मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के कई पोस्टर साझा करते हुए बताया कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा।

उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “तैयार हो जाइए… ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे आ रहा है।”

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

यह हाई-वोल्टेज स्पाई-एक्शन फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि निर्माण में ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी शामिल हैं।

पहले टल चुकी है ट्रेलर रिलीज

मेकर्स ने पहले फिल्म का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज करने की योजना बनाई थी। बाद में इसे 6 मार्च तक टाल दिया गया था। अब आधिकारिक रूप से घोषणा की गई है कि ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा।

बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर

19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह से होने वाला है। दोनों बड़ी फिल्मों की रिलीज एक ही दिन होने से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *