राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क पनकी कानपुर। पनकी मंडल अध्यक्ष विजय पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के नारे लगाते हुए पनकी सब्जी मंडी राम दरबार तक अपने हाथों में तिरंगा लेकर वीरों को याद किया। ज्ञात हो कि ऑपरेशन सिंदूर के उपलक्ष में नगर में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं उसी कड़ी में आज पनकी क्षेत्र में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने हाथ में तिरंगा लिए हुए नारे लगाते हुए पदयात्रा की। जिसमें प्रदेश के कार्यकर्ताओ सहित अनूप गुप्ता एमएलसी प्रदेश महामंत्री जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित कानपुर नगर वार्ड 57 की पार्षद आरती त्रिपाठी प्रियंका सिंह अस्मिता निगम शिल्पी सोनकर जिसमें पनकी क्षेत्रीय मंत्री मनीष बाजपेई पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित उपाध्याय पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे यात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता निरंकार पांडे आशुतोष तिवारी अमित तिवारी अभिषेक अवस्थी हिमांशु तिवारी संजीव द्विवेदी गिरजेश प्रताप सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शौर्य तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहे।






































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































