• March 31, 2024
  • kamalkumar
  • 0

 

मल्लावां (हरदोई) शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर लखनऊ के द्वारा ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत  405वाँ युगऋषि वाङ्मय  साहित्य की स्थापना मल्लावां क्षेत्र के आदर्श ग्राम बांसा में कम्युनिटी लाइब्रेरी एंड रिसोर्स सेंटर में आध्यात्मिक क्षेत्र की उन्नति के लिए की गई। इस महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक पुस्तकालय की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  ने अपने मन की बात कार्यक्रम में की थी।  गायत्री ज्ञान मंदिर  के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने गायत्री परिवार का काफी संख्या में साहित्य भेंट करते हुए कहा कि  गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 405वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम  आज बांसा में सम्पन्न हुआ है। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्त्री श्रीमती अर्चना गुप्ता एवं डॉ. नीलम गुप्ता  ने अपने पूज्य पिता स्व. प्रेम शंकर गुप्ता की स्मृति में भेंट किया है जो कि सराहनीय कार्य है।डॉ. नीलम गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री परिवार के साहित्य को पढ़ने से व्यक्ति , परिवार और समाज को संस्कारी बनाने के लिए विशेष सहायता मिलती है।        लाइब्रेरी के संरक्षक एवं प्रधान संपूर्णानंद सिंह में कहा कि कोविड के समय जब बच्चों की पढ़ाई बंद हो चुकी थी उसे समय इस लाइब्रेरी की स्थापना की गई जिसमें यहां से पुस्तकें प्राप्त कर बच्चे घर बैठे अच्छी शिक्षा प्राप्त करते रहे। अब गायत्री परिवार द्वारा दिए गए इस साहित्य के  माध्यम से पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों तथा सभी ग्रामवासियों में अच्छे संस्कार भी पैदा होंगे जिसके लिए गायत्री परिवार सराहना का पात्र है।
                       इस अवसर पर उमानंद शर्मा, अनिल भटनागर, देवेन्द्र सिंह, डॉ नीलम गुप्ता, ग्राम प्रधान सम्पूर्णांनंद सिंह,  विपिन कुमार सोनी, रामसहाय वर्मा, परमेश्वरदीन कनौजिया, रामकुमार कश्यप, राकेश शर्मा , केशव कुमार, महेंद्र श्रीवास्तव, अभिनव कनौजिया, ज्ञान प्रकाश सोनी, ओम प्रकाश कुरसठ, रामचंद्र , नरेंद्र ,रामखेलावन मास्टर तेरवा, महिला मंडल से डॉक्टर नीलम गुप्ता श्रीमती विद्या देवी उषा देवी एवं मीरा देवी सहित सैकड़ो की संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी व साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रधान संपूर्णानंद सिंह (पूनम) ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *