• April 22, 2024
  • kamalkumar
  • 0

आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में चुनाव से जुड़े नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी परिसर में स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाओं को ससमय पूरा किया जाये। साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाये। 1 मई से शुरू होने वाली मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान 12 या 12 ए (जो भी सम्बंधित हो) एकत्रित किये जाएं। कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलट मतदान की उचित व्यवस्था ससमय करा ली जाये। मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु तैनात मास्टर ट्रेनरों का एमडीएस ऐप का प्रशिक्षण कराया जाये। मतदान पार्टी रवानगी स्थल की सभी व्यवस्थाएं समय से करा ली जाएं। पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कर ली जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *