राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : एसडीएम के आदेश के अनुपालन में प्रधान प्रतिनिधि इरफान पठान (पम्मी)के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण को किया गया चिन्हित अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप। एसडीएम गोला के जारी आदेश दिनांक 4.12.2025 पत्रांक संख्या- 62 62- के अनुपालन में नायब तहसीलदार ताहिर परवेज,कानूनगो प्रेम सिंह, लेखपाल कैलाश चंद्र,लोक – निर्माण विभाग के जेई आलोकपटेल,ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक कुमार राणा,चौकी प्रभारी कुकरा अवलीश कुमार पवार मय फोर्स-के साथ कस्बा कुकरा के मैन चौराहा पर स्थित लोक निर्माण-विभाग के अधिकृत क्षेत्र के अंदर -अतिक्रमणकारियों के आलीशान मकान और पक्की दुकानों पर नक्शे के आधार पर राजस्व – विभाग ने जरीब डालकर चिन्हित करते हुए लाल रंग से निशान लगा दिए है। चिह्नित किए गए आलीशन मकान व दुकानों की संख्या सैकड़ों में बताई गई हैं जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों द्वारा मकान व दुकानों के मालिकों को चेतावनी दी है कि अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण को तीन से 15 दिनों के अंदर अवैध निर्मित कब्जे को हटा लें,अन्यथा बलपूर्वक पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि पर अवैधानिक रूप से निर्मित अतिक्रमण को हटाया जायेगा। अवैधानिक रूप से काबिज मकान व दुकान के स्वामियों को यह भी चेतावनी दी है कि समय सीमा खत्म होते ही अवैध कब्जेदारों की इमारतों पर कानून का भी बुलडोजर चलेगा। चिन्हित किए गए मकान व दुकानों की संख्या सैकड़ों में बताई जाती है। एसडीएम द्वारा गठित की गई टीम की निशानदेही एवं चिन्हित होते ही मकान और दुकानों के मालिकों में हड़कंप मच गया है।













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































