On Magh Purnima, former Municipality President Meenakshi Agarwal organized Samrasta Tahri and Kanya Bhoj.
  • February 2, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : माघ पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने अपने आवास पर समरसता तहरी भोज एवं कन्या भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर के बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं ने भारी संख्या में सहभागिता की। आयोजन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि समरसता तहरी भोज जैसे आयोजनों से समाज में भाईचारे, आपसी सौहार्द और परस्पर प्रेम की भावना स्वतः विकसित होती है। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को माघ पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान भक्तिमय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *