136 patients were examined in the eye camp, 53 patients were found suffering from cataract.
  • February 10, 2026
  • kamalkumar
  • 0

लायन्स क्लब व शंकरा आई हास्पिटल के निशुल्क आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में लाभान्वित हुए जरुरतमंद

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  जौनपुर : सेवा के संकल्प के साथ, राष्ट्रीय अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के तहत लायन्स क्लब जौनपुर मेन और आर जे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच मोतियाबिंद आपरेशन व लेन्स प्रत्यारोपण शिविर स्थान लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर निकट कुत्तुपुर तिराहा पर आयोजित किया गया है। 

 इस शिविर में 136 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच में 53 रोगी मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए, जिन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए वाराणसी रवाना किया गया। 

   शिविर में आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी की नेत्र चिकित्सक डॉ. लवली शाह, और उनकी चिकित्सकीय टीम ( संदीप सिंह, राजा सिंह, किरन सिंह, मुस्कान देवी) ने रोगियों की जांच की। 

  इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि ये शिविर विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमज़ोर एवं जरुरतमंद लोगों को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है। और क्षेत्र को मोतियाबिंद मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

  संयोजक डॉ संदीप मौर्य ने कहा कि यह शिविर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक सशक्त उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए  वाराणसी भेजे गए रोगियों के भोजन, आवास और परिवहन की सुविधा निशुल्क रहेगी। उन्हें निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी प्रदान किए जाएंगे। आपरेशन के बाद तीसरे दिन मरीज़ को इसी कैंप स्थल पर छोड़ दिया जायेगा। 

   इस अवसर पर जनवरी माह के शिविर में किये गये मोतियाबिंद आपरेशन के मरीजों की दृष्टि जांच कर उचित परामर्श दिये गये। अगला शिविर इसी स्थान पर 10 मार्च को लगेगा। जरुरतमंद शिविर का लाभ उठा सकते हैं। आंख आपरेशन लेन्स प्रत्यारोपण एवं दवा किसी भी चीज का कोई भी पैसा नही लगेगा। 

  इस अवसर पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव योगेश साहू, डॉ चन्द्रकला मौर्य, आमनी, मुस्कान शेख, अनामिका गौतम तनु,  सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *