
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ी दुर्घटना हुई। नानक फार्म नई बस्ती में कपिल देव के घर पर रात करीब 11 बजे हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा। इससे छप्पर में आग लग गई। घर में मौजूद परिवार के सदस्य तुरंत बाहर निकल गए। लेकिन घर में बंधे पशुओं में से एक की आग में झुलसकर मौत हो गई। दूसरा पशु गंभीर रूप से झुलस गया। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया।और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। हजारा थाना अध्यक्ष सिद्धार्थ उपाध्याय ने घटना की पुष्टि की है।