Dialogue on Chief Minister's Youth Entrepreneur Scheme, participation of more than 400 youth
  • February 3, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : रसखान प्रेक्षागृह सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई० अवनीश कुमार सिंह, माननीय सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 400 युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

संवाद कार्यक्रम में लाभार्थियों को योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार सृजन और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें।

संवाद सत्र के दौरान उपस्थित युवाओं और नागरिकों ने योजना से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर सरल एवं स्पष्ट रूप से दिया गया। साथ ही यह आश्वासन भी दिया गया कि योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूर्ण पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाएगा और किसी भी समस्या के समाधान के लिए उद्योग विभाग, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भी लाभार्थियों से संवाद कर उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। बैंकों और प्रशिक्षण से जुड़े सवालों पर बैंक अधिकारियों तथा कौशल विकास मिशन के अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में सतीश कुमार, सहायक प्रबंधक सहित संबंधित कार्यालयों का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *