Golden Palace inaugurated with grand ceremony, Azan town gets new facility for wedding processions
  • February 4, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : कस्बा अज़ान में ममरी मार्ग पर स्थित स्वर्ण पैलेस का भव्य उद्घाटन बुधवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पैलेस के मालिक अभिषेक यादव की माता प्रमिला यादव ने फीता काटकर पैलेस का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर संगीतमय श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विपिन यादव ने कहा कि अज़ान कस्बे में स्वर्ण पैलेस के निर्माण से क्षेत्रवासियों को अब शादी-विवाह व बारात के लिए ममरी या गोला नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक सराहनीय पहल बताते हुए अभिषेक यादव एवं अमन वर्मा को बधाई दी। पैलेस के मालिक अभिषेक यादव ने बताया कि स्वर्ण पैलेस का निर्माण क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। यहां एसी व नॉन-एसी कमरे, सिंगल-डबल बेड सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विपिन यादव, राम प्रसाद यादव, सर्वेश कुमार वर्मा, मैनेजर अमन वर्मा, इबरार अली, सरोज वर्मा, महेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में अभिषेक यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्ण पैलेस में आने वाले प्रत्येक अतिथि की सेवा उनका प्रथम कर्तव्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *