The campus resounded with the chants of "Rise up, Rama, destroy the worldly affairs, and remove the sorrows of your father."
  • February 7, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला : गोला तहसील क्षेत्र के गांव कपरहा के मजरा तेंन्धुआ स्थित बाबा तुरंतनाथ धाम मंदिर पर आयोजित पौराणिक धनुष यज्ञ मेला पांचवें दिन शनिवार, 7 फरवरी को भव्य धनुष भंग लीला के साथ संपन्न हो गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राम-सीता विवाह प्रसंग की मनोहारी प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

धनुष यज्ञ की लीला में कलाकारों ने राजा जनक द्वारा आयोजित सीता स्वयंवर का सजीव मंचन किया। कथा के अनुसार राजा जनक ने यह शर्त रखी कि जो भगवान शिव के दिव्य धनुष का भंग करेगा, उसी से माता सीता का विवाह होगा। स्वयंवर का समाचार सुनकर देश-विदेश के अनेक राजा जनकपुर पहुंचे। गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पधारे। स्वयंवर के दौरान अनेक राजाओं ने धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफल नहीं हो सका। अंत में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने शिव धनुष का भंग किया, जिसके पश्चात माता सीता का विवाह श्रीराम से संपन्न हुआ। धनुष भंग के दृश्य के मंचन के साथ ही मेला समापन की घोषणा की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए। इस अवसर पर आयोजक उमा शंकर मिश्र, ललुआ सेठ, मेला समिति के अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, राधेश्याम वर्मा, गौरव शुक्ला, लालता प्रसाद पुजारी, आशाराम शुक्ला, तिलक राम, मुनेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *