राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला : भारतीय दिव्यांग यूनियन गोला की मासिक बैठक ब्लॉक कुंभी गोला स्थित पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने की। बैठक में दिव्यांगजनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि 29 जून से 5 जुलाई तक अशोक चौराहा, गोला में दिव्यांगजनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। लेकिन समय बीत जाने के बावजूद दिव्यांगजनों की समस्याओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। यूनियन ने निर्णय लिया कि 10 जून को उपजिलाधिकारी गोला, प्रतिक्षा त्रिपाठी को वादा-खिलाफी के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें दिव्यांगजनों की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा बैठक में अमित कुमार, विजयपाल गौतम, तिलकराम वर्मा, संजेश कुमार राठौर, पिंटू, बबलू, नारायण सहित अनेक दिव्यांगजन उपस्थित रहे।






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































