IDs of 6 public service centers cancelled with immediate effect
  • February 4, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : भारत सरकार द्वारा संचालित फार्मा रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत एग्री स्टैक पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के समस्त कृषकों का पंजीकरण जनसेवा केन्द्र (सीएससी) के माध्यम से कराया जाना है। जबकि जनपद में कृषक पंजीकरण की प्रगति अत्यंत धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर पंजीकरण कार्य कराया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शालिनी प्रभाकर ने बताया कि अभियान के दौरान सभी जनसेवा केन्द्र संचालकों को अपने-अपने ग्राम पंचायतों से संबंधित अधिक से अधिक कृषकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये थे। इसके बावजूद कुछ जनसेवा केन्द्र संचालकों द्वारा लगातार लापरवाही बरती गयी जिसके कारण जनपद की कुल प्रगति प्रभावित हो रही थी। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जनसेवा केन्द्र संचालक शुभम कुमार साहू, सन्तोष कुमार, शिवम पाण्डेय, अनीस अहमद, विजय कुमार एवं सर्वेश मिश्रा की संबंधित जनसेवा केन्द्र आईडी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कृषक पंजीकरण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शेष जनसेवा केन्द्र संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अभियान में पूर्ण सहयोग करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *