
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क वाराणसी : संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर हरहुआ, वाराणसी में आयोजित पाँच दिवसीय सी.बी.एस.ई. नेशनल एथलेटिक्स मीट-2025 का तीसरा दिन ऊर्जा, प्रतिस्पर्धा और उमंग से परिपूर्ण रहा। यह प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम, सिगरा में आयोजित की जा रही है।
आज के मुकाबलों में 800 मीटर और 200 मीटर रेस, हाई जम्प, शॉट पुट तथा 4×400 मीटर रिले रेस सहित कई रोमांचक स्पर्धाएँ आयोजित हुईं।
प्रतियोगिता परिणाम:
- अंडर-17 बालिका वर्ग 800 मीटर रेस : सेहनूर बावा (स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल) – स्वर्ण
- अंडर-17 बालक वर्ग 800 मीटर रेस : चित्र (जे.पी.पी.एस.) – प्रथम स्थान
- अंडर-19 बालक वर्ग 800 मीटर रेस : विनोद कुमार चौधरी (स्वामी केशवानंद स्कूल) – स्वर्ण
- अंडर-19 बालिका वर्ग 800 मीटर रेस : रिया बिष्ट (मॉडर्न पी.सी.बी. स्कूल) – स्वर्ण
- अंडर-19 बालिका वर्ग 200 मीटर रेस : अंजली जोशी (ई.के.एम. भवन्स वरुणा) – प्रथम स्थान
- अंडर-14 बालिका शॉट पुट : वरदराज जगतप (एस.पी.एस. पब्लिक इंग्लिश स्कूल) – प्रथम स्थान
- अंडर-17 बालिका वर्ग 200 मीटर रेस : अदिति कुमारी (मदर्स प्राइड हायर सेकेंडरी स्कूल) – स्वर्ण
- अंडर-17 बालक शॉट पुट : नितीश कुमार (आर्मी पब्लिक स्कूल) – स्वर्ण
- अंडर-17 बालक 200 मीटर रेस : कुणाल नागर (यूसूलाइन कॉन्वेंट स्कूल) – प्रथम स्थान
- अंडर-17 बालक हाई जम्प : प्रणव अरुण (फ्रंटलाइन मिलेनियम स्कूल) – स्वर्ण
- अंडर-14 बालिका 200 मीटर रेस : अनन्या (होली चिल्ड्रेन एकेडमी) – प्रथम स्थान
- अंडर-19 बालिका 200 मीटर रेस : जे. प्रिन्स (वल्लर विद्यापीठ) – स्वर्ण
- अंडर-19 बालक 200 मीटर रेस : आर्यन (तिलक पी.सी. स्कूल) – प्रथम स्थान
- अंडर-17 बालक 200 मीटर रेस : दलजीत (एम.के.डी. चिल्ड्रेन स्कूल) – प्रथम स्थान
- अंडर-19 बालक हाई जम्प : देवाक भूषण (भारतीय विद्या भवन) – स्वर्ण
विशेष उपस्थिति और संदेश:
संस्था सचिव राहुल सिंह ने खिलाड़ियों को हार-जीत से परे खेल भावना को अपनाने का संदेश दिया। संस्था उपनिदेशक आयुष्मान सिंह ने सभी खेल प्रतिनिधियों और सी.बी.एस.ई. पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से सी.बी.एस.ई. पर्यवेक्षक संजय चौहान (प्रयागराज) एवं टेक्निकल आब्जर्वर जी. कृष्णन की गरिमामयी उपस्थिति खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी।
सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियाँ:
खेल मुकाबलों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह गान “मैदान फतह करने की गूँज” ने राष्ट्रीय एकता का स्वर मुखर किया। प्रत्यूष दत्त पांडेय ने अपनी वाद्य मंडली के साथ बांसुरी वादन से श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं वैष्णवी दूबे की शिव तांडव प्रस्तुति ने वातावरण को शिवमय बना दिया।
संस्था की निदेशिका डॉ. वंदना सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने खिलाड़ियों की अनुशासन, प्रतिबद्धता और खेल भावना की सराहना करते हुए खेलों को शारीरिक व मानसिक विकास का आधार बताया।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पांडेय, के.एन. सिंह, धीरज सिंह एवं स्नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।