The District Magistrate held a meeting of the District Education and Monitoring Committee.
  • February 6, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कर शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा के दौरान आधार प्रमाणीकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिये कि शत-प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय। आधार प्रमाणीकरण एवं डी.बी.टी. में लापरवाही पाए जाने पर खण्ड शिक्षाधिकारी सरसवां, नेवादा एवं कौशाम्बी का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में यूनिफार्म के साथ बच्चों की फोटो पोर्टल पर अपलोड किए जाने में लापरवाही पाए जाने पर खण्ड शिक्षाधिकारी कौशाम्बी, मूरतगंज एवं सरसवां से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों में कार्य पुस्तिकाएं भरवाने, निपुण तालिका अद्यतन रखने तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाय। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को समिति गठित कर ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *