Nodal officer reached Kheri, reviewed development works and gave instructions.
  • February 7, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला : शनिवार को आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उत्तर प्रदेश एवं नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत लखीमपुर खीरी पहुंची, जहां डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में नोडल अधिकारी ने जिले के प्रभारी मंत्री के जनपद भ्रमण और बैठकों के कार्यवृत्त की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। 

नोडल अधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिया कि आरटीई के तहत अधिकतम आवेदन सुनिश्चित करें और सभी पात्र बच्चों को योजना से आच्छादित किया जाए। इसके अलावा प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत विद्यालयों के अनुरक्षण कार्यों की प्रगति जानी गई और निर्देश दिए गए कि किसी भी व्यवधान को दूर कर समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराया जाए।

नोडल के पूछने पर सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने 10 फरवरी को नेशनल डी-वार्मिंग डे कैंपेन चलेगा। बांकेगंज में आईडीए कैंपेन के तहत दवाओं को खिलाया जाएगा। एमआर कैंपेन के तहत मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान 16 फरवरी से शुरू होगा। नोडल में जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड सहित स्वास्थ्य महकमे की योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति की ली।

नोडल ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से श्रमिकों के पंजीकरण, योजनावार लाभान्वित लाभार्थियों की संख्या जानी। सीडीओ ने बताया कि गत वर्ष अटल आवासीय विद्यालय में जनपद की बालिका ने लखनऊ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वही इस वर्ष प्रवेश में आवेदन करने में जनपद पूरे मंडल में शीर्ष स्थान पर है। इस पर नोडल ने खुशी जताई। नोडल ने सीवीओ डॉ. दिनेश सचान से गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही पीएम हाउस की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का निर्देश भी जारी किया। उन्होंने विभागवार अधिकारियों से हो रहे नवाचारों की जानकारी ली और इसे अनवरत जारी रखने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता (बाढ़खंड) ने बाढ़ एवं कटानरोधी परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी। 

नोडल ने चौगुर्जी गांव विकास और 9000 विद्यादायिनी पोटली वितरण की सराहना की बैठक के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना और कर्णाली नदी के पार बसे चौगुर्जी गांव के  विकास कार्यों पर नोडल अफसर ने अत्यंत सराहा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले में अनूठी पहल करते हुए परिषदीय विद्यालयों की मेधावी छात्राओं और कस्तूरबा बालिका विद्यालय की बालिकाओं को 9000 विद्यादायिनी पोटली वितरण की भी प्रशंसा की गई। नोडल ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किए जा रहे विकास कार्य और नवाचार प्रशंसनीय हैं। भारत-नेपाल सीमा पर चौगुर्जी गांव में हुए विकास कार्य इसका उदाहरण हैं।

नोडल ने मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने जिले में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत चिकित्सालय के निर्माण कार्य का जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की। इस परियोजना का कार्यदायी संस्थान लो.नि.वि. निर्माण खण्ड-1 (भवन), लखनऊ है। इसके साथ ही नोडल अधिकारी ने जनपद लखीमपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्य का भी स्थलीय सत्यापन किया। इस परियोजना का कार्य यू.पी. सिडको द्वारा किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मिनिस्ती एस ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नोडल अधिकारी ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का सही समय पर पूरा होना जिले के विकास और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि वे नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें और किसी भी बाधा का तुरंत समाधान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *