Palia MLA Romi Sahni became an example of public service.
  • February 11, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखीमपुर खीरी : पलिया विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधायक रोमी साहनी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त, बीमार एवं जरूरतमंद परिवारों को उपचार हेतु कुल ₹80,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की और दुख की घड़ी में उनका सहारा बने। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा ग्रांट नं. 18 के गांव छत्तीपुर निवासी रिंकू गौतम (पुत्र रामभजन) के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर विधायक रोमी साहनी स्वयं उनके घर पहुंचे और इलाज के लिए ₹20,000 की सहायता दी। इसी क्रम में रामनिवास कोठिया के पुत्र के उपचार हेतु भी ₹20,000 की आर्थिक मदद प्रदान की गई। वहीं ग्राम बगुली (ग्रामसभा संसारपुर) में कैंसर से पीड़ित राजेश गौतम (पुत्र बुधर लाल) को इलाज के लिए ₹10,000 की सहायता दी गई। ग्राम दुर्जनपुर निवासी घायल राहुल गौतम (पुत्र पूरन लाल) को भी उपचार हेतु ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त ग्राम त्रिकोलिया निवासी तारा देवी (पत्नी संतोष सिंह) के इलाज के लिए भी विधायक ने आर्थिक सहयोग दिया और आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वे सदैव साथ खड़े रहेंगे। ग्राम छब्बापुरवा (ग्रामसभा मझगई) में पुनीत कुमार को उनके पिता प्यारे लाल के इलाज हेतु ₹10,000 की सहायता दी गई। साथ ही सिकंदरपुर में सुरेश (पुत्र रामचंद्र) के इलाज के लिए भी विधायक द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की गई।

इस अवसर पर विधायक रोमी साहनी ने कहा कि “जनता की सेवा करना और उनके दुख-दर्द में साथ खड़ा रहना मेरा कर्तव्य है। क्षेत्रवासियों की हर संभव मदद के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत हजरतपुर एवं रोशननगर में विधायक रोमी साहनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, प्रधान संघ के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, वहीदुल्ला खान, आफताब अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *