राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : आगामी 18 फरवरी को नैमिषारण्य से शुरू 84 कोसी परिक्रमा के हरदोई जनपद में पड़ने वाले पड़ावो पर चल रही तैयारी का अधिकारियों ने जायजा लिया। संडीला उप जिलाधिकारी नारायणी भाटिया सहित क्षेत्राधिकारी हरियावाँ अजीत चौहान ने हर्रेया, हत्या हरण तीर्थ कोथावां, नगवां, गिरधरपुर, उमरारी आदि का भ्रमण किया इस दौरान यहां के मंदिरों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देशों के साथ उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर अंडों की दुकानों को नोटिस भी दिया 84कोसी परिक्रमा में न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी संत महात्मा शामिल होने आते हैं। परिक्रमा के दूसरे पड़ाव से लेकर पांचवा पड़ाव हरदोई जनपद में है, यानी कुल चार पड़ाव जनपद में है इन पड़ाव पर परिक्रमा के मध्यनजर तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देशन में संडीला की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया और सीओ अजीत चौहान आज तीनों पड़ाव स्थलों पर पहुंचे यहां रेन बसेरे की तैयारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का जायजा लिया। मजिस्ट्रेट ने परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता के विशेष प्रबंध रखने के लिए कहा। नगर पंचायत बेनीगंज के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि पेयजल और शौचायलयों की व्यवस्था दुरुस्त रखें। परिक्रमा स्थल में पड़ने वाले धार्मिक कुंड में होने वाले स्नान के मध्य नजर बैरिकेडिंग करने के भी सख्त निर्देश दिए गए। वहीं हत्या हरण तीर्थ की बाउंड्री की पुताई अभी तक नहीं हो पाई है कुछ हाई मास्क लाइटें भी खराब पड़ी है कोथावां रामलीला मैदान के ठीक सामने तालाब के पट्टे को अब तक निरस्त न किए जाने पर पड़ाव प्रभारी मायूस दिखाई दिए। उन्होंने कहा ये मार्ग क्षेत्र भूमि परिक्रमा की है। कई शिकायतों के बावजूद इस तालाब का पट्टा निरस्त नहीं किया गया।
































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































