CMS student receives National Award in Olympiad
  • February 12, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस की कक्षा-9 की प्रतिभाशाली छात्रा उम्मुल जेहरा ने इण्डियन नाॅलेज सिस्टम ओलम्पियाड में ‘नेशनल विनर’ का खिताब अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। ओलम्पियाड का आयोजन सेन्ट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी एवं लिटिल गुरू के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स
ऋषि खन्ना ने दी है। खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों से अलग-अलग वर्गों में एक लाख से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें बहुमुखी प्रतिभा की धनी उम्मुल ने कक्षा-9 वर्ग में प्रतिभाग करते हुए वेद, आयुर्वेद, योग, वेदिक मैथमेटिक्स एवं साहित्य समेत विभिन्न विषयों के उत्कृष्ट ज्ञान, देश-दुनिया की नवीनतम जानकारियों, तार्किक क्षमता एवं मेधात्व का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 100 में से 96 अंकों के साथ आॅल इण्डिया तृतीय रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु उम्मुल को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी एवं शाॅल भेंटकर सम्मानित किया गया।
सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके फलस्वरूप सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *