Mining is being done with JCB machine in Auderi village, Manjhila police caught it and released the tractor trolley.
  • February 13, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : मंझिला थाना क्षेत्र में बालू और मिट्टी खनन के कारोबारी पुलिस और खनन विभाग की मिली भगत के चलते दिन के वक्त धड़ल्ले से जेसीबी मशीन से खुदाई कर रहे हैं और प्रशासनिक व्यवस्था को चैलेंज करते हुए भरे बाजार में मिट्टी डाल रहे हैं। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी लदी ट्राली को पकड़ा और मिट्टी माफिया से बातचीत होने के बाद मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए इस मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली का वीडियो किसी ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मंझिला थाना क्षेत्र के औड़ेरी गांव में दिन के वक्त खनन किया जा रहा है। जेसीबी मशीन से मिट्टी का खनन दिनदहाड़े करने के बाद डिघिया बाजार में इस मिट्टी को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। मंझिला पुलिस को मिट्टी खनन की शिकायत की गई। आनन फानन में पुलिस दौड़ती हुई तो गई लेकिन मिट्टी माफिया से बात हो जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने उस मिट्टी लदी ट्राली को छोड़ दिया। वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर जांच कर रहे हैं लेकिन थोड़ी देर बाद यह मिट्टी लदी ट्राली चली गई और फिर से धड़ल्ले से काम होने लगा। इससे स्पष्ट होता है कि खनिज विभाग और मंझिला पुलिस पूरी तरह से मिट्टी माफिया से सांठ-गांठ कर रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *