An eleven-year-old Shiva devotee made a sand Shivalinga and performed ritualistic worship.
  • February 15, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : तहसील गोला के ग्राम कपरहा निवासी 11 वर्षीय पार्थ शुक्ला ने घर के सामने बरम बाबा स्थान के समीप बालू से निर्मित (बालूकामई) शिवलिंग बनाकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। पार्थ ने शिवलिंग पर बेलपत्र सहित विभिन्न प्रकार के फूल अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। पार्थ ने बताया कि शाम को विधिवत पूजा के उपरांत अगले दिन प्रातःकाल शिवलिंग का नदी में प्रवाह किया जाएगा। कम उम्र में शिवभक्ति की ऐसी लगन और निष्ठा देखकर ग्रामीण आश्चर्यचकित हैं। कई लोगों ने पार्थ को “बाल शिव भक्त” की संज्ञा देते हुए उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह दृश्य छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा और आस्था की एक प्रेरक मिसाल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *