राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : पीएम श्री विद्यालय चंदेली और देहलिया के बच्चों ने एक दिन के शैक्षिक भ्रमण पर नवोदय विद्यालय इटारा का भ्रमण किया। बच्चों ने स्कूल पहुंचकर नवोदय का शैक्षिक वातावरण को बारीकी से देखा और समझा कि कैसे बच्चे अच्छी शिक्षा पाने के लिए मां और पिता से दूर घर जैसे माहौल में शिक्षा लेते है। बच्चों ने स्कूल की विशाल लाइब्रेरी शयन कक्ष स्टेडियम रसोई और खाना खाने की जगह देखी। पीएम श्री स्कूल चंदेली के हेड मास्टर स्वदेश यादव ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाना था जिससे बच्चे रोज स्कूल आने और शिक्षा पाने के लिए प्रेरित ही। एनपीआरसी संघ प्रिय गौतम ने बताया कि भ्रमण और अपने आस पास से बच्चों को बहुत कुछ देखने और समझने सीखने का अवसर मिलता है।
किताबों से पढ़ने से ज्यादा बच्चे देखने से समझते और सीखते है।
इस मौके पर नवोदय विद्यालय के प्रिंसी ने बच्चों के साथ में खाना खाया और बच्चों को गिफ्ट देकर उनका शिक्षा पाने के लिए हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर नवोदय विद्यालय स्टाफ मनीष प्रजापति सुनील यादव सूरज कुमार सपना शंखवार डॉ के के नाग और पीएम श्री स्कूल से संघ प्रिय गौतम स्वदेश यादव कयूम खा अनिता आर्या विनय अवस्थी बच्चे वर्तिका कुशवाहा अगम मौर्य गुनगुन सिंह सोनी कामिनी शर्मा चमन शंकर और नैतिक मौजूद रहे।















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































