Two accused arrested in fake theft case
  • February 15, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : थाना हरपालपुर पुलिस ने खेत की जाली उखाड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लोहे की जाली के पांच बंडल और आठ लोहे के पाइप बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ागांव निवासी आदेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि खसौरा स्थित उनके गाटा संख्या 1948 पर राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में उन्हें कब्जा दिलाया था। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से करीब 1.50 लाख रुपये की लागत से टाटा की जाली और लोहे के पाइप लगवाए थे। आरोप है कि 12 फरवरी को विपक्षी अनिल, पवन, मनसुख व उनके परिजनों ने मिलकर जाली व पाइप उखाड़ लिए तथा सीमेंट के पोल भी तोड़ डाले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिवसीपुर गांव निवासी अनिल पुत्र स्व. श्यामबाबू और सांडी थाना क्षेत्र के बंडारी गांव निवासी नेतराम पुत्र परमेश्वरदीन को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *