Grand event of Trayodash Maharudrabhishek and mortal remains worship on Hashivaratri.
  • February 17, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रयोदश महारुद्राभिषेक एवं पार्थिव पूजन का भव्य, दिव्य और आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के अनुरूप अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरा वातावरण हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के गगनभेदी जयघोष से शिवमय हो उठा। इस पवित्र धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन रामदेव मिश्र शास्त्री के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में तथा मां कात्यायनी सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में 251 श्रद्धालु जोड़े यजमान के रूप में विधिवत आचार्यों के निर्देशन में आसनस्थ हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का त्रयोदश महारुद्राभिषेक एवं पार्थिव पूजन संपन्न कराया गया। सामूहिक अभिषेक से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में डूब गया और उपस्थित श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत नजर आए। अनुष्ठान के अंतर्गत पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान पूर्वक पूजन किया गया। सभी यजमान जोड़ों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। सामूहिक साधना और भक्ति का यह संगम श्रद्धालुओं के लिए एक दुर्लभ एवं अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव रहा। महारुद्राभिषेक एवं पार्थिव पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों को प्रसाद स्वरूप रुद्राक्ष प्रदान किए गए। श्रद्धालुओं ने इसे भगवान शिव की विशेष कृपा मानते हुए श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मां कात्यायनी सेवा समिति के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी यजमानों, श्रद्धालुओं, सहयोगियों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं जनकल्याणकारी आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *