The suspicious death of the mother of two innocent children created a stir.
  • February 19, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : नगर के मोहल्ला नौशहरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई जानकारी के अनुसार मोहल्ला नौशहरा निवासी रोशनी पत्नी गंगासागर का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला को इस हालत में देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी  साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतका के पिता माधेराम, निवासी ग्राम बढ़नी थाना बिलग्राम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रोशनी की शादी  2021 में नौशहरा निवासी गंगासागर के साथ की थी। रोशनी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 4 वर्षीय बेटी पूजा और डेढ़ वर्षीय बेटा मानस शामिल हैं। बेटी की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया थाना प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *