Get construction works completed in a timely manner: DM
  • February 16, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सी0एम0 डैशबोर्ड के अन्तर्गत निर्माणाधीन सड़क परियोजनायें, निर्माणाधीन परियोनायें एवं अन्य निर्माण कार्याे की माह जनवरी की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।          जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सड़कों का नवीनीकरण/मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण कराये जायें। निर्माण कार्याे में समय सीमा के अन्तर्गत कार्य पूर्ण न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को चिन्हित कर पेनालटी लगाई जाये। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने हेतु निर्माण सामग्री की समय-समय पर सैम्पलिंग कराकर जांच करवायी जाये। उन्होंने समय सीमा के उपरान्त लम्बित निर्माणों कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश भी दिये।  
          बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चन्द्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *