Meeting held regarding displacement of high tension line passing over schools
  • February 17, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से जा रहे हाईटेंशन विद्युत लाइन विस्थापित करने के सम्बन्ध में एक बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में सम्पन्न हुई।
          बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि जनपद के 204 परिषदीय विद्यालयों को चिन्हित किया गया है, जिनके ऊपर से जा रहे हाईटेंशन विद्युत लाइन विस्थापित किया जाना है। उक्त कार्य के सापेक्ष 97 विद्यालयों में हाईटेंशन लाइन को विस्थापित किये जाने हेतु विद्युत विभाग को बजट जारी किया गया है।  
          जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए हाईटेंशन विद्युत लाइन विस्थापन का कार्य शीघ्र पूर्ण करायें, इसके साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि ऐसे विद्यालय जिनके परिसर के ऊपर से विद्युत लाइनें गुजर रही है, यदि अभी भी शेष हैं तो उनकी सूची तैयार कर ली जाए, जिससे कोई विद्यालय ऐसा न रहें जिसके परिसर के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही हो।  
          बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित विद्युत विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *