राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याती गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हैदराबाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।अपर पुलिस अधीक्षक खीरी अमित कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में 19 फरवरी 2026 को थाना हैदराबाद पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रदीप कुमार पुत्र रामऔतार (उम्र लगभग 30 वर्ष) एवं प्रेम कुमार पुत्र नत्थू (उम्र लगभग 50 वर्ष) निवासी ग्राम परसेडिया थाना हैदराबाद जिला खीरी तथा दिलीप कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार (उम्र लगभग 22 वर्ष) एवं रवि कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार (उम्र लगभग 28 वर्ष) निवासी ग्राम परसेडिया शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय गोला के समक्ष प्रस्तुत किया।




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































