A massive bike rally was organised under the leadership of the district president to mark the completion of two years of the Ram Temple.
  • December 31, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में श्री राम मंदिर बनने के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में ग्राम सभा अयोध्यापुर से श्रीराम दरबार के साथ विशाल बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली अयोध्यापुर से महेशपुर मोहम्मदी रोड से कस्बा ममरी व रोशन नगर अंबरपुर कई गांव से होते हुए पुनः अयोध्या पुर में संपन्न हुई। बाइक रैली का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह चौहान व ब्लॉक मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के द्वारा किया गया। बाइक रैली में धार्मिक नारे व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए और हिंदू एकता का संदेश दिया गया। बाइक रैली में जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल जिला मंत्री ऐ के जायसवाल,जिला संयोजक मंत्री पुष्पेंद्र सिंह चौहान,जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया,मंडल अध्यक्ष गोल्ड मिश्रा,विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप,जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला,नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,अरविंद कश्यप, करन सिंह,आकाश भारती,गगन कुमार,शिवम श्रीवास्तव,आकाश बजरंगी,विपिन कुमार,नितिन कुमार श्यामू शाह,कन्हैया शाह,विशाल वर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *