राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति पटेल संस्थान की बैठक गोला के मिल बाई पास रोड स्थित पटेल संस्थान में अध्यक्ष राजीव पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। जिसमें हाल ही में कई लोगों के हुए असामयिक निधन पर एक सामूहिक शोकसभा आगामी दिनांक 3 जनवरी 2026 दिन शनिवार समय दोपहर 12:00 बजे करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में क्षेत्रीय संतुलन के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए नवीन कार्यकारी के विस्तार पर चर्चा की गई। इसके अलावा सामूहिक खिचड़ी भोज करने की रूपरेखा तैयारियों और उनके दायित्व निर्धारण पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंत्री अंकुर वर्मा, विजय कनौजिया, अभिषेक वर्मा, अमित वर्मा, मनीष वर्मा, संदीप वर्मा, विक्रम वर्मा, शिवम पटेल, पंकज वर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































