राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली: नववर्ष की रात थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के चौहान मार्केट में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई न होने से पीड़ित पक्ष में आक्रोश है। हमलावरों द्वारा चाकू से किए गए जानलेवा हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन मुकदमा दर्ज करने में 24 घंटे से अधिक का विलंब हुआ और आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक रायबरेली से नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना 31 दिसंबर 2025 की रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि मुकदमा 2 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे दर्ज किया गया, जबकि घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और थाने में दी गई थी। पुलिस पर आरोप है कि मात्र खानापूर्ति के लिए मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि त्वरित कार्रवाई नहीं की गई।












































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































