Vigilance team takes major action against corruption, accountant arrested red-handed while taking bribe
  • February 23, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ से आयी विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार की कार्यवाही से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपहा निवासी भोलानाथ जायसवाल 48 वर्ष को हैसियत प्रमाण पत्र बनवाना था। इसके लिए सिंघवल गांव में तैनात लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य से संपर्क किया गया था। आरोप है कि लेखपाल ने प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। सोमवार दोपहर चंपहा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर जैसे ही भोलानाथ ने लेखपाल को 10 हजार रुपये देते समय  वहां पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गयी। इस संबंध में सदर एसडीएम एसपी वर्मा ने बताया कि लेखपाल के घूस लेते पकड़े जाने की सूचना उन्हें भी मिली है। विजिलेंस टीम से आधिकारिक पुष्टि मिलते ही निलंबन की कार्रवाई की जायेगी। विजिलेंस की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *