A grand Khatu Shyam Nishan Yatra was organised in Mailani town, creating a devotional atmosphere.
  • February 23, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क मैलानी खीरी : नगर में  खाटू श्याम समिति द्वारा भव्य खाटू श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सिद्धिविनायक पब्लिक स्कूल के सामने मुख्य द्वार से हुआ, जहां श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई तथा पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। इसके पश्चात यात्रा नगर पंचायत मैलानी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के स्वागत में पुष्प वर्षा एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई। निशान यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा के रूप में आगे बढ़ी और निर्धारित स्थल पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के लिए जलपान, हलवा, गुलाब जामुन एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई। पूरे नगर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति माहेश्वरी एवं उनके पति  समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पवन मित्तल, सेवा मित्तल, अग्रवाल, गुरमीत कौर, सुभाष गोयल, कुशवाहा जी, बाबुल दास सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *