A grand poetry conference was organised under the aegis of Fatehpuri Foundation.
  • January 5, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : फतेहपुरी फाउंडेशन के तत्वाधान में अमर फतेहपुरी शास्त्री  के उपलक्ष्य में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेठी से पधारे कवि रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी प्रयलंकर ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय शुक्ला रिंकू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक तिवारी “आलोक” ने किया। मां की वाणी वंदना फतेहपुर के कवि समीर शुक्ला ने की। श्रीपाल वर्मा ने मां-बाप की महिमा की बात कही  सबके मां-बाप एक दिन चले जाएंगे यह हैं भगवान फिर से न मिल पाएंगे नव वर्ष पर अमर फतेहपुर शास्त्री ने पढ़ा झर झर झर झर आंसू जैसा बीता पूरा साल गया ले गया जेब झाड़कर किया हमें कंगाल। हास्य के कवि कन्हैया सिंह रास ने कुछ इस प्रकार पढ़ा

भूख मिटाने के लिए पकौड़ी ही बहुत है

दीवार गिराने के लिए हथौड़ा ही बहुत है

द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने कुछ इस प्रकार पढ़ा दिव्यता प्रदान ज्ञान चक्षुओं को हम मातु लेखनी को मेरी धारदार कर दीजिए।

 संचालन करते हुए आलोक तिवारी ने इस प्रकार पढ़ा तीन रंग से बना तिरंगा है अपनी पहचान, अमर क्रांति के महायज्ञ से निकला है यह ज्ञान प्रमोद गुप्त भोले ने कहा जिंदगी के सफर में बांटते प्यार चलो

 कहीं मिले न नगद तो करते उधार चलो 

वीर रस के  सशक्त हस्ताक्षर कवि शशांक फतेहपुरी ने पढ़ा इस बार अगर रण होता  है तो पाकिस्तान नहीं होगा  ढेरों में झुंड जमा होंगे जीवित इंसान नहीं होगा

इन कवियों के अतिरिक्त भवानी प्रसाद द्विवेदी कमल ,बाराबंकी रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, अमेठी समीर शुक्ला फतेहपुर ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन में संजीव दीक्षित, मिथिलेश शुक्ला विदेह, काव्या फतेहपुरी, शिवचंद्र गौतम,बृजलाल ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर प्रतीक फतेहपुरी, मयंक फतेहपुरी, विनोद गुप्ता, तनु वर्मा ,अर्चना फतेहपुरी, ममता फतेहपुरी शाहिद काफी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *