An example of humanity in Bharwari, former MLA distributed blankets to 1500 needy people.
  • January 3, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : भीषण शीतलहर से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भरवारी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। निवर्तमान विधायक व रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हनुमत निकेतन, पुरानी बाजार, भरवारी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जहां करीब 1500 गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को चायल के पूर्व विधायक द्वारा कंबल वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह से संवाद करते हुए कहा कि राजनीति तभी सार्थक है जब वह जनता के दुख दर्द में सहभागी बने। ठंड किसी के लिए जानलेवा ना बने इसी सोच के साथ यह पहल की गयी है, समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करना ही सच्ची जनसेवा है। समाज की सेवा केवल राजनीति नहीं, बल्कि हमारा मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि आगे भी इसी प्रकार समाज के कमजोर वर्गों के लिए राहत एवं सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद भरवारी के कृष्णा नगर पार्षद सूरज यादव, वार्ड नंबर 16 के पार्षद शानू कुशवाह, सभासद प्रतिनिधि शंकर लाल उर्फ बच्चा केसरवानी, शंकर लाल, सुबोध दिवाकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक व समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस सहायता के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल ठंड से बचाव करते हैं बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और ऐसे प्रयासों से ही एक सशक्त, संवेदनशील और समरस समाज का निर्माण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *