Cleanliness drive carried out along the canal, Nirankari Mission gave the message of 'Clean Water - Clean Mind'
  • February 23, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : संत निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तृतीय चरण के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गोला शाखा द्वारा अलीगंज रोड स्थित नहर किनारे व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक एवं मुखी बहन प्रमिला खुराना ने नहर की सफाई कर किया। अभियान के दौरान निरंकारी सेवा दल के जवानों व बहनों ने नहर के दोनों किनारों पर फैली झाड़ियों को हटाया, झाड़ू लगाकर सफाई की और रंगोली बनाकर युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सत्संग का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्वच्छता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं से प्रेरित होकर वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का शुभारंभ किया था। इस पहल का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता विकसित करना है। यह अभियान नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण को समर्पित है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालक रंजीत सिंह, संचालक लालजी प्रसाद, शिक्षक राम नरेश सोनी, हरमोहन सिंह खुराना, सोनू खुराना, तेज राम वर्मा, उमाशंकर सोनी, प्रेम रस्तोगी, शिवकुमार, शिवम, अभय सिंह, सुधा, शालिनी खुराना, रीता, ऋतु रस्तोगी, सनी सहित बड़ी संख्या में निरंकारी सेवा दल के जवान, बहनें एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *