राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : नववर्ष के उपलक्ष्य मे यानि की एक जनवरी दो हजार छब्बीस की अल सुवह हैदराबाद थाना परिसर मे थानाध्यक्ष सुनील कुमार मलिक की अगुवाई मे समस्त थाना स्टाफ ने हरे भरे फलदाई व औषधीय पौधों का रोपण कर हरियाली का संदेश दिया है। इस दौरान हैदराबाद थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि हमारे चारो चरफ प्रदूषण आये दिन बढ रहा है गर्मियो मे पारा 40 सेल्सियस के पार हो जाता है। इस लिये हम सब की जुम्मेदारी है कि एक वृक्ष अपनी मां के नाम से जोड कर एक वृक्ष लगाये व ऊसकी सुरक्षा भी करे। इसके साथ ही हैदराबाद थानाध्यक्ष ने नव वर्ष के आगमन के चलते सभी पत्रकार साथियो के साथ मिलकर गरामा गरम चाय के साथ पकौडियो का नास्ता भी कराया गया। इस अवसर पर एस एस आई संत पाल सिंह राठौर उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, हेमंत कटियार, विनोद मिश्र,खेमेन्द्र सिह,सहित तमाम पुलिस व महिला आरक्षी मौजूद रही।

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































